अररिया: नारायणपुर गांव में पोखर में नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबने से एक युवक हुआ अचेत, इलाज जारी
Araria, Araria | May 7, 2024 रानीगंज प्रखंड क्षेत्र के नारायणपुर गांव में पोखर में नहाने के दौरान एक युवक गहरे पानी में चले जाने के कारण डुबने से अचेत हो गया. जिसे स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से आनन-फानन में सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां चिकित्सक के देखरेख में युवक का इलाज किया जा रहा है.वहीं युवक नारायणपुर गांव निवासी सुरेश प्रसाद मंडल के पुत्र सुभाष बताएं जा रहे हैं.