तालबेहट: जख़ौरा के सिरसी में सरकारी विद्यालय के सामने भारी पाइप पड़े होने से स्कूली बच्चे गिरकर चोटिल, लोगों ने जताया आक्रोश
जखौरा क्षेत्र के सिरसी में सरकारी विद्यालय के सामने भारी जल निगम के पाइप पड़े होने से स्कूली बच्चे गिरकर चोटिल हो रहे है,जिसको लेकर स्थानीय लोगों ने आक्रोश जताया और प्रशासन से पाइप हटाए जाने की मांग उठाई है, बताया गया विद्यालय के गेट के सामने भारी पाइप पड़े हैं, जिस वजह से स्कूली बच्चे गिरकर आए दिन चोटिल हो रहे है,लोगों ने पाइप हटाने की मांग की है।