*समाजसेवी सह पुर्व प्रत्याशी मधुपुर विधान सभा राजद संजय भारद्वाज ने कन्या पूजन कर नए वस्त्रों का किया वितरण*
देवघर: प्रसिद्ध समाजसेवी सह पुर्व राजद प्रत्याशी,मधुपुर विधान सभा क्षेत्र संजय भारद्वाज ने रविवार को माँ दुर्गा के अष्टमी स्वरूप महागौरी की पूजा अर्चना कर देवघर विधानसभा क्षेत्र के देवीपुर प्रखण्ड के बाघमारी ग्राम पहुंचकर कन्या पूजन किया। इस अवसर पर भारद्वाज ने सैकड़ों कन्याओं के बीच नए वस्त्रों का वितरण भी किया। इस अवसर पर भारद्वाज ने कहा कि नारी शक्ति की पूजा सृष्टि के आरंभ से ही होती आ रही है। निश्छल बच्ची और विशेषकर कन्याओं की प्रसन्नता से माता दुर्गा प्रसन्न होती है और आत्मिक सुख मिलता है। धर्म मानव सेवा की प्रेरणा देता है जिससे भावी पीढ़ी में संस्कारों का सृजन होता है। इसलिए हमें सामाजिक कार्यों के लिए प्रेरित करना चाहिए श्री भारद्वाज ने कहा कि वह वर्ष 2010 से ही नवरात्री में लगभग 500 गरीब कन्याओं के बीच बिना किसी भेद भाव के नए वस्त्रों का वितरण करते आए हैं। इस क्रम में महा सप्तमी के अवसर पर मधुपुर विधान सभा क्षेत्र की मलिन बस्तियों में और देवघर के शहरी क्षेत्र की बस्तियों में तथा महाअष्टमी के अवसर पर देवीपुर प्रखण्ड के बाघमारी ग्राम में गरीब कन्याओं के मध्य नए वस्त्र वितरण किया गया । प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 501 कन्याओं को नए वस्त्र पहनाकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस कार्यक्रम में सहयोग देने के लिए शोभा नाथ नरौने,अरविंद सिंह यादव,प्रदीप यादव,रमन भारद्वाज,छोटू यादव,धीरन राउत आदि मौके पर उपस्थित रहे ।