हुज़ूर: मनुआभान टेकरी दुष्कर्म और हत्याकांड में दोषियों को उम्रकैद
Huzur, Bhopal | Jun 18, 2026 भोपाल के बहुचर्चित मनुआभान टेकरी दुष्कर्म एवं हत्याकांड में विशेष न्यायाधीश कुमुदिनी पटेल की अदालत ने दो आरोपियों को दोषी ठहराते हुए शेष प्राकृतिक जीवन तक सश्रम आजीवन कारावास और 8-8 हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित किया है। वर्ष 2019 में हुई इस वारदात ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया था।