शामली: बुटराड़ा में किराए के मकान में बिहार के श्रमिक का फांसी पर लटका शव मिलने से फैली सनसनी
Shamli, Shamli | Feb 25, 2024 बिहार के जिला मुजफ्फरपुर के गांव केशवपुर भवन निवासी 25 वर्षीय छोटू कुमार बुटराड़ा में किराए के मकान पर रहता था। वह अपने अन्य साथियों के साथ दिल्ली—देहरादून मार्ग के निर्माण से संबंधित एक कंपनी के प्लांट पर श्रमिक के तौर पर काम करता था, जिसका रविवार की सुबह किराए के कमरे में फांसी पर लटका शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतारा।