शामली: कोतवाली क्षेत्र के धीमानपुरा में मोहल्ले के लोगों ने चोरी के आरोप मे एक युवक को पकड़कर पुलिस को सौंपा
Shamli, Shamli | Feb 25, 2024 रविवार को मोहल्ला धीमानपुरा के कुछ लोग शामली कोतवाली पहुंचे, जहां पर उन्होंने कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि आज सुबह किशोर के यहां शक्ति नाम का युवक चोरी कर भाग रहा था, जिसे हमने पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। हम अवगत कराना चाहते हैं कि हमारे पड़ोस के 10 से अधिक घरों में पिछले तीन-चार माह से नियमित रूप से चोरी की जा रही थी।