शामली: झिंझाना पुलिस ने पिंडौरा जहांगीरपुर निवासी युवक को अवैध शराब व यूरिया के साथ किया गिरफ्तार
Shamli, Shamli | Feb 25, 2024 रविवार को झिंझाना थानाध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि स्थानीय पुलिस ने क्षेत्र के गांव पिंडौरा जहांगीरपुर निवासी प्रविंद्र उर्फ काला नाम के युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 10 लीटर अवैध अपमिश्रित शराब व यूरिया बरामद किया गया है। गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।