आगरा: सदर अंतर्गत नौलक्खा इलाके में पानी की पाइप लाइन ठीक करने के बाद सड़क बनाना भूला विभाग, चोटिल हो रहे वाहन चालक
Agra, Agra | Apr 29, 2024 आगरा के सदर अंतर्गत नौलखा इलाके में बीते दिनों जलकल विभाग ने पानी की पाइपलाइन ठीक की थी। उसके लिए सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे कर दिए गए थे। लेकिन विभाग ने पानी की पाइपलाइन ठीक करने के बाद सड़क को नही बनाया। जिसकी वजह से सड़क में हुए गड्ढे में रोजाना वाहन चालक गिरकर चोट लग रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ है।