जमुई: पिकअप से कुचलकर एक व्यक्ति की मौत के बाद बोधवन तालाब के पास हुआ बवाल, सड़क जाम
Jamui, Jamui | Jul 24, 2026 इंदपे गांव में पिकअप से चार लोगों को टक्कर मारने की घटना में एक व्यक्ति की मौत के बाद शुक्रवार सुबह 8 बजे के करीब परिजनों और ग्रामीणों ने बोधवन तालाब के पास सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी आरोपित की गिरफ्तारी और मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं। परिजनों ने जमीन विवाद में जानबूझकर पिकअप चढ़ाने का आरोप लगाया है।