श्रावस्ती डीएम अश्वनी कुमार पांडेय ने हरिहरपुर रानी क्षेत्र के धान क्रय केंद्र टड़वा बनकटवा व बी पैक्स भिनगा देहात का औचक निरीक्षण किया।वहीं इस दौरान डीएम ने धान खरीद की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और किसानों की समस्याओं को भी सुना।वहीं डीएम ने स्पष्ट किया है की धान खरीद में किसी भी प्रकार की शिथिलता मिलने पर केंद्र प्रभारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।