आनी: जाओं में घरेलू हिंसा दंडात्मक उपाय जागरूकता शिविर का आयोजन
Ani, Kullu | Jul 27, 2024 महिला एवं बाल विकास विभाग परियोजना निथर के वृत केंद्र बागीपुल, के अंतर्गत आने वाली आंगनवाड़ी केन्द्र जाओं में विभाग की ओर से घरेलू हिंसा और दंडात्मक उपाय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं को घरेलू हिंसा,महिलाओं के साथ मार पीट,मानसिक तौर पर उत्पीड़न दहेज,आदि होने पर उसके उपाय के बारे में जानकारी साझा की गई।