औरैया: नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 वर्ष का कारावास, फफूंद थाना क्षेत्र का सात वर्ष पुराना मामला, 25 हजार रुपये का अर्थदंड
विशेष न्यायाधीश पाक्सो अधिनियम अखिलेश्वर प्रसाद मिश्र ने फफूंद थाना क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के सात वर्ष पुराने मामले में दोषी को 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा से दंडित किया। कोर्ट ने दोषी पर 25 हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया है। मामले की अभियोजन की ओर से पैरवी कर रहे विशेष लोक अभियोजक मृदुल मिश्र ने बताया कि फफूंद थाना क्षेत्र के एक गांव नि