टिकारी: दरियापुर से DJ उपकरण चोरी करने वाला आरोपी युवक गिरफ्तार, पुलिस को थी डेढ़ माह से तलाश
Tikari, Gaya | May 14, 2026 पंचानपुर थाना क्षेत्र के दरियापुर से DJ साउंड सिस्टम के उपकरण की चोरी को लेकर मार्च माह में प्राथमिकी दर्ज हुई थी। जिसके बाद से पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर सक्रिय थी। दरियापुर निवासी अक्लू पासवान के आरोपी पुत्र इंद्र पासवान को पुलिस ने गिरफ्तार किया। SHO ने बताया कि गुप्त सूचना पर गिरफ्तार आरोपी को गुरुवार दोपहर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।