खरगोन जिले के कसरावद शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की स्वास्थ्य व्यवस्था अब लोगों के लिए बड़ी परेशानी बनती जा रही है। करोड़ों रुपए खर्च होने के बावजूद अस्पताल में सुविधाओं का अभाव साफ दिखाई दे रहा है। हालत इतनी खराब है कि लगभग दो लाख की आबादी का इलाज सिर्फ दो डॉक्टरों के भरोसे चल रहा है।