गौनाहा थाना क्षेत्र के गौनाहा बाजार में जमीनी विवाद को लेकर हुए मारपीट में दो लोग घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम में ले जाया गया। जहां दोनों घायलों का इलाज किया गया। वहीं घटना के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।