अरवल: अरवल पुलिस ने ‘ऑपरेशन मुस्कान’ में 40 मोबाइल बरामद कर वितरित किए
Arwal, Arwal | Sep 18, 2025 गुरुवार दोपहर 12:00 बजे अरवल जिला पुलिस ने मोबाइल गुमशुदगी की घटनाओं पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत कुल 40 मोबाइल फोन बरामद कर संबंधित स्वामियों को सुपुर्द किया। पुलिस अधीक्षक इनामुल हक मेग्नु ने सत्यापन उपरान्त यह वितरण किया। करीब 6.70 लाख की अनुमानित कीमत वाले इन मोबाइल की बरामदगी तकनीकी अनुसंधान से संभव हुई।