बिंदकी: कंसपुर गुगौली रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से गिरकर अधेड़ की हुई दर्दनाक मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
फतेहपुर जनपद के थाना कल्यानपुर क्षेत्र के कंसपुर गुगौली रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार की सुबह 10:30 बजे चलती ट्रेन नंबर 12948 के गेट के पास त्रिभुवन उम्र लगभग 50 वर्ष पुत्र हीरा गौण निवासी धर्मपुरा थाना सतपुरा जनपद बलिया बैठे हुए थे। तभी अचानक ट्रेन से गिर गए और उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।