हरदोई: आजाद नगर निवासी 92 वर्षीय बुजुर्ग महिला को चारपाई पर उठाकर ले जाया गया मतदान के लिए वीडियो हुआ वायरल
Hardoi, Hardoi | May 13, 2024 हरदोई के शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आजाद नगर में एक 92 वर्षीय बुजुर्ग महिला कृष्णा पांडे को चारपाई से ले जाया गया और मतदान करवाया गया है।चारपाई पर बूथ तक ले जाने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक बुजुर्ग महिला को चार लोगों द्वारा चारपाई से मतदान केंद्र तक ले जाया जा रहा है।