बिजनौर: गांव नारायणवाला में पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोसी दबंगों ने एक व्यक्ति को मारपीट कर किया घायल
Bijnor, Bijnor | Jun 6, 2024 बिजनौर जनपद के रेहड थाना क्षेत्र के गांव नारायणवाला में पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोसी दबंगों ने धर्मवीर नाम के एक व्यक्ति को मारपीट कर घायल कर दिया। बाद में घायल अवस्था में धर्मवीर को स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां से डॉक्टर ने उसको जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। फिलहाल पुलिस तहरीर मिलने के बाद पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।