चूरू: कुम्भाराम आर्य जयंती पर सर्व समाज ने दी श्रद्धांजलि
Churu, Churu | May 10, 2026 चूरू में किसान नेता और जिले के प्रथम विधायक कुम्भाराम आर्य की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई। कार्यक्रम में सामाजिक, राजनीतिक और किसान संगठनों के प्रतिनिधियों ने उनके योगदान को याद किया। किसान फाउंडेशन जिलाध्यक्ष एडवोकेट चेतराम सहारण ने कहा कि कुम्भाराम आर्य ने किसानों को जमीन का मालिकाना हक दिलाने के संघर्ष किया था।