मधुबनी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी परिमल कुमार ने शनिवार संध्या 6:00 बजे विज्ञप्ति जारी किया है। जिसमें मधुबनी डीएम आनंद शर्मा ने बताया कि कृषि विभाग तथा राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के द्वारा दिये गये गए निदेश में फार्मर रजिस्ट्री महाअभियान का तृतीय चरण 02 फरवरी से 06 फरवरी 2026 तक चलाया जाएगा। महाअभियान को लेकर डीएम आनंद शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश भी दिए ।