जिला अस्पताल गेट के सामने बीती रात तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने इलाज शुरू कर दिया है। घायल युवक शेखर पेट्रोल पंप का कर्मचारी बताया जा रहा है।