इटावा: सड़क हादसे में दंपती की दर्दनाक मौत, दो वर्षीय मासूम के सिर से उठा माता-पिता का साया
Etawah, Etawah | Apr 27, 2026 भरथना-इटावा मार्ग पर बंधा पिलहा मंदिर स्थित मिक्सर प्लांट के पास रविवार शाम एक भीषण सड़क हादसे ने खुशहाल परिवार को उजाड़ दिया। तेज रफ्तार अर्टिगा कार की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक होमगार्ड भर्ती परीक्षा आगरा दें जन के लिए पत्नी को लेकर इटावा शहर आ रहे थे। तभी यह हादसा हो गया। सोमवार को पुलिस ने दोपहर 1 बजे पीएम कराया।