समस्तीपुर: जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र में सोमवार शाम अपराधियों ने एक बालू-गिट्टी व्यवसायी को गोली मारकर जख्मी कर दिया
समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र में सोमवार शाम अपराधियों ने एक बालू-गिट्टी व्यवसायी को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना कर्पूरीग्राम रेलवे स्टेशन के समीप स्थित गिट्टी मंडी की है, जहां व्यवसायी अपने दोस्तों के साथ बैठे हुए थे। घायल की पहचान कर्पूरीग्राम गांव निवासी स्वर्गीय घिरेन्द प्रसाद सिंह के 40 वर्षीय पुत्र सोनू सिंह के रूप में हुई