डिबाई: चिरौरी में शराब के नशे में एक दोस्त ने दूसरे दोस्त की गोली मारकर की हत्या, परिजनों ने दूसरे की पीट पीटकर कर दी हत्या
डिबाई कोतवाली क्षेत्र के गांव चिरौरी में बुधवार की रात विनोद व पड़ोसी गांव निवासी नेम सिंह शराब पी रहे थे। उसी दौरान दोनों दोस्तों में विवाद हो गया। दोस्त ने अपने दोस्त को गोली मार दी। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने विनोद को पीट पीट कर मार डाला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।