पटना ग्रामीण: बिहार विधानसभा के विशेष सत्र का समापन, ₹91717 करोड़ के अनुपूरक बजट पर हुई चर्चा
18वें बिहार विधानसभा के विशेष सत्र का आज यानी कि शुक्रवार को समापन हो गया। शुक्रवार दोपहर करीब 2:00 बजे विधानसभा में द्वितीय अनुपूरक बजट पर चर्चा हुई। वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए सरकार करीब 91,717 करोड़ रुपये खर्च करेगी। इस अनुपूरक बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला रोजगार, पेयजल, सड़क, ऊर्जा, पेंशन, सिंचाई, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, मेट्रो रेल शामिल है।