पटना ग्रामीण: वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन ने CM नीतीश कुमार को भेजा बधाई पत्र, नीतीश कुमार ने 10 बार CM पद की शपथ ली है
वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, लंदन ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई पत्र भेजा है। शुक्रवार दोपहर 2:27 पर मामले की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से दी गई है। वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकार्ड्स लंदन ने अपने बधाई पत्र में लिखा है कि यह देश के लिए गौरव की बात है कि वर्ष 1947 से लेकर 2025 तक, आप देश के पहले व्यक्ति हैं जिन्होंने दस बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है।