डोलरिया: डोलरिया विधायक जीजलवाड़ा में बृज गौशाला लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए, ग्रामीणों से किया संवाद
डोलरिया क्षेत्र के विधायक प्रेमशंकर वर्मा मंगलवार को जीजलवाड़ा गांव में आयोजित ब्रज गौशाला लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने गौशाला का विधिवत लोकार्पण किया। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने ग्रामीणों से संवाद कर क्षेत्र की समस्याओं और विकास कार्यों पर चर्चा की।