बड़ा मलेहरा: पगरासपुरा में दो बाइक टकराईं, 3 लोग घायल, जिला अस्पताल रेफर
थाना क्षेत्र बड़ामलहरा के ग्राम पगरासपुरा बिजली टावर के पास आमने-सामने दो बाइक टकरा गईं। हादसे में एक बाइक चालक का पैर टूट गया। वहीं दूसरा मोटरसाइकिल का चालक और पीछे बैठे दादा को गंभीर चोटें आई हैं। तीनों घायलों को बड़ामलहरा अस्पताल में में डॉक्टर केपी बमोरिया ने प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद तीनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।