बढ़ते सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व में अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न चौक चौराहों एवं भीड़भाड़ वाले स्थान पर सड़क सुरक्षा जांच अभियान चलाया गया। सड़क किनारे जहां तक खड़ी वाहनों को हटाने का निर्देश दिया गया साथ ही होटल संचालकों एवं दुकानदारों को निर्देश दिया गया कि सड़क किनारे वाहनों को खड़ा नहीं रखा जाय।