हुज़ूर: मंत्री कृष्णा गौर ने मुख्यमंत्री निवास में भाजपा के वरिष्ठ नेता महेश केवट से की मुलाकात
Huzur, Bhopal | Jun 8, 2026 भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास में मंत्री कृष्णा गौर ने भाजपा के वरिष्ठ नेता महेश केवट से मुलाकात कर उन्हें मध्यप्रदेश से राज्यसभा प्रत्याशी घोषित होने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर कृष्णा गौर ने कहा कि महेश केवट का लंबे समय का संगठनात्मक अनुभव और पार्टी के प्रति समर्पण राज्यसभा में प्रदेश के हितों को मजबूती से उठाने में अहम भूमिका निभाएगा |