टांटोटी: शेरगढ़ सहित क्षेत्र में शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध, शैक्षणिक कैलेंडर में 12 दिन के अवकाश कटौती का विरोध
Tantoli, Ajmer | Apr 4, 2026 राजस्थान सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा आगामी 2026-27 के शैक्षणिक कलेंडर में 12 दिन के अवकाश कटौती के विरोध में शनिवार को दोपहर 12 बजे शिक्षको ने बड़गांव,शेरगढ़ सहित क्षेत्र के विद्यालयों में काली पट्टी बांधकर विरोध जताया।शिक्षा विभाग से पुनर्विचार कर संशोधित आदेश जारी करने की मांग की,अन्यथा उग्र आंदोलन होगा।