नौबतपुर: नौबतपुर में दो स्मैक तस्कर गिरफ्तार, 6 ग्राम मादक पदार्थ बरामद
नौबतपुर थाना क्षेत्र के चेचौल गांव में पुलिस ने स्मैक कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शुक्रवार की शाम करीब 5 बजे दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब 6 ग्राम स्मैक बरामद किया, जिसकी कीमत लगभग 10 हजार रुपये आंकी गई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अंजीस नारायण और देव कुमार के रूप में