फतुहा आरपीएफ ने विशेष अभियान चलाकर फतुहा स्टेशन परिसर में अवैध रूप से खाद्य पदार्थ बेचने वाले दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। वही चेन पुलिंग करने के मामले में दो युवक को गिरफ्तार किया है। साथ ही महिला कोच में अवैध रूप से यात्रा कर रहे चार यात्रियों को भी गिरफ्तार किया है। सभी लोगों को नियम संगत कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय रेल कोर्ट पटना भेज दिया है।