चायल: काजीपुर से उजिहनी गंगा घाट जाने वाले क्षतिग्रस्त लिंक मार्ग से राहगीर परेशान, मरम्मत की मांग
कौशांबी। चायल तहसील के काजीपुर से उजिहनी गंगा घाट जाने वाला लिंक मार्ग पूरी तरह जर्जर हो गया है। सड़क पर बने गहरे गड्ढों के कारण राहगीरों, श्रद्धालुओं और स्कूली बच्चों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भर जाने से आए दिन लोग गिरकर घायल हो रहे हैं। मंगलवार समय 2:00 बजे वीडियो हुई वायरल!