हैदरगढ़: मरूई गांव में जमीनी विवाद में दिव्यांग बुजुर्ग की बेरहमी से पिटाई का आरोप विपक्षियों पर, सीएचसी में भर्ती
हैदरगढ़ क्षेत्र के मरूई गांव निवासी सुघर सिंह पुत्र महराज बक्श सिंह का गांव के ही कुछ लोगों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। रविवार सुबह करीब 8 बजे सुघर सिंह अपने खेत में खेती का कार्य कर रहे थे। बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर वह काम कर रहे थे, वह विवादित नहीं था।