धौलपुर: आगरा में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 44 पर सड़क हादसे में बुजुर्ग की हुई मौत
जिले के सदर थाना क्षेत्र में आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-44 पर शुक्रवार शाम को एक सड़क हादसा हुआ। सड़क पार कर रहे एक बुजुर्ग चौकीदार को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान गुलाब (76) पुत्र रतन सिंह निवासी ईंटकी के रूप में हुई है। गुलाब एक निजी अस्पताल में चौकीदार के रूप में कार्यरत थे। बताया गया कि वह अस्पता