सहजनवा तहसील प्रशासन ने टड़वा कला गांव में बड़ी कार्रवाई करते हुए खेल के मैदान पर किए गए अवैध अतिक्रमण को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। यह कदम सरकारी जमीनों और खेल के मैदानों को भू-माफियाओं और अवैध कब्जेदारों से मुक्त कराने के अभियान का हिस्सा है। प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से क्षेत्र के अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया है।