गुना नगर: कुंभराज: मोहन पुर रोड पर दर्दनाक हादसा, पति-पत्नी की मौत, 4 साल का बच्चा गंभीर
बेटी का हाल जानने ब्यावरा जा रहे बड़ोद निवासी दंपत्ति की कुंभराज के मोहनपुर के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में 4 साल का पोता आयुष घायल हुआ है, जिसका इलाज जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।