बरेली: इज्जत नगर थाना क्षेत्र में एक बारात घर में हर्ष फायरिंग करने का वीडियो हुआ वायरल, पुलिस जांच में जुटी
इज्जत नगर थाना क्षेत्र के एक बारात घर से हर्ष फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मामले में कार्यवाही की बात कह रही है। थाना पुलिस का कहना है कि मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है।हर्ष फायरिंग करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।