सहारनपुर: जनकपुरी थाना क्षेत्र में कोर्ट में लंबित करोड़ों की जमीन पर कब्जे के प्रयास का आरोप
सहारनपुर के थाना जनकपुरी क्षेत्र में कोर्ट में विचाराधीन करीब तीन हजार वर्ग गज विवादित भूमि को लेकर शुक्रवार को हड़कंप मच गया। आरोप है कि एक पक्ष द्वारा जमीन पर कब्जे का प्रयास किया गया, जिसके बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी।