जैतपुर: अवैध रेत भंडारण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 450 घन मीटर रेत नष्ट
कलेक्टर के निर्देश पर राजस्व और खनिज विभाग ने जैतपुर क्षेत्र में अवैध रेत भंडारण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। कोल्हुआ, लुकामपुर, चंद्रपुरा और लाखनटोला में शासकीय भूमि पर जमा करीब 450 घन मीटर रेत को जेसीबी से मिट्टी मिलाकर नष्ट किया गया। जानकारी रविवार सुबह 10 बजे सामने आई है।