ओबरा: देवरी गांव में बाइक की टक्कर से अधेड़ की हुई मौत, बाइक सवार गंभीर रूप से घायल
सोनभद्र के म्योरपुर थाना क्षेत्र देवरी गांव में गुरुवार रात करीब 10 एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के पद्मनपुर गांव निवासी 46 वर्षीय अब्बास शेख पुत्र फिरोजुल्ला मंडल के रूप में हुई है।