बैतूल: तेज बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल: खेड़ीसावलीगढ़ में नालियों की सफाई और जल निकासी व्यवस्था ठप, सड़कों पर भरा पानी,
Betul, Betul | Jul 3, 2026 शुक्रवार को हुई तेज बारिश ने खेड़ीसावलीगढ़ में नगर की सफाई व्यवस्था और जल निकासी की पोल खोलकर रख दी। बारिश के दौरान नालियों से पानी की निकासी नहीं होने के कारण मुख्य सड़क सहित कई गलियों में पानी भर गया। सड़क पर जलभराव होने से ग्रामीणों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।