रोहिडा थाना क्षेत्र में रवि कुमार पुत्र सुरेश कुमार ने आत्महत्या का प्रयास करने के चलते प्वाइजनिंग पी लिया जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। रोहिडा अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सिरोही रेफर किया गया जहां गुरुवार दोपहर 3.30 बजे सिरोही जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां युवक का उपचार जारी है, वही सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।