रामपुर: सेंटाखेड़ा गांव के मझरा में एक युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर की खुदकुशी, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा मोर्चरी
Rampur, Rampur | May 11, 2025 सेंटाखेड़ा गांव के मझरा में एक युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी भेजा है। घटना रविवार की सुबह 10:00 बजे की बताई जा रही है। घटना को लेकर फिलहाल मृतक युवक के परिजन कुछ भी बताने के लिए तैयार नहीं है। पुलिस के अधिकारियों का कहना है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्येवाही की जाएगी।