रामपुर: ग्राम लोहा पट्टी में भट्टे के निकट मिली बरेली निवासी ट्रेन के वेंडर की लाश, जिला अस्पताल में कराया गया पोस्टमार्टम
Rampur, Rampur | May 11, 2025 रविवार को सुबह 11 बजे मिली जानकारी के अनुसार बरेली के थाना इज़्ज़तनगर के छोटी बिहार परवाना नगर निवासी संजीव कुमार आरके जैसवाल एंड सन्स कंपनी में कर्मचारी थे। ट्रैन में वेंडर का काम करते थे। मुरादाबाद में किराए के कमरे पर रहते थे। रविवार रात 8:30 बजे मुरादाबाद रेलवे स्टेशन से सवार हुए। ससुराल अपनी पत्नी व बच्चो को लेने जा रहे थे।