कटंगी थाना प्रभारी पूजा उपाध्याय ने रविवार शाम 6:00 बजे पुलिस बल को निर्देशित करते हुए कहा कि रात्रि गश्त में तेजी लाई जाए। संवेदनशील स्थानों की विशेष चेकिंग करें नव वर्ष की पूर्व संध्या पर भी वाहन चेकिंग की जाएगी। यदि कोई व्यक्ति शराब पीकर वाहन चलाते मिलता है तो उस पर नियम अनुसार कार्रवाई होगी। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों का गंभीरता से पालन हो रहा है।