खुरई: बीआरसी कार्यालय में प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल व शिक्षा पर टीएलएम मेला आयोजित,25 शालाओं के शिक्षकों ने लगाई प्रदर्शनी
Khurai, Sagar | Jan 31, 2024 बुधवार को बीआरसी कार्यालय में प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल व शिक्षा पर टीएलएम मेला में 25 स्कूलों के शिक्षकों ने अन उपयोगी सामग्री से शिक्षा प्रद सामग्री बनाकर प्रदर्शनी लगाई,जिससे केजी 1और केजी 2 कक्षाओं के बच्चों को अंक गणित और भाषा का ज्ञान हो सके। भगत सिंह वार्ड शाला प्रथम,बांगची द्वितीय व भरछा गांव की शाला तृतीय स्थान पर रही। बीआरसी ने बांटे पुरुस्कार।