खुरई: अटल आवास कालोनीवासियों को नगरपालिका ने अतिरिक्त निर्माण को हटाने के थमाए नोटिस, रहवासियों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।
Khurai, Sagar | Jan 31, 2024 अटल आवास कालोनी के दर्जनों हितग्राहियों को नगरपालिका ने अतिरिक्त निर्माण हटाने के नोटिस थमाए हैं,दरअसल आवास का निर्माण सुरक्षा की दृष्टि से ठीक नहीं होने से मजबूरी में लोगों ने बाहर निर्माण कर सुरक्षा कर ली। लेकिन नगरपालिका ने इसे नियम विरुद्ध बताते हुए हटाए जाने के नोटिस भेजे हैं। जिसको लेकर लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर निर्माण न तोड़ने की मांग की है।